अंबाला , 18 जुलाई 2025 : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने जानकारी दी है कि अंबाला छावनी सिविल अस्पताल में 100 बिस्तरों के भवन का निर्माण कार्य पुनः शुरू कर दिया गया है। यह नया भवन क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) की तर्ज पर तैयार किया जाएगा, जहां गंभीर व आपातकालीन मरीजों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह भवन निर्माण कार्य लंबे समय से हाईकोर्ट और ऑबिर्टेशन केस के चलते रुका हुआ था, जिसे अब पुनः टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से शुरू किया गया है। इस प्रोजेक्ट की शेष लागत ₹14.79 करोड़ निर्धारित की गई है।
अस्पताल की क्षमता अब 100 से बढ़कर 200 बिस्तरों की हो जाएगी, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी राहत मिलेगी। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या के चलते अस्पताल में बिस्तरों की भारी कमी महसूस की जा रही थी।
इस सात मंजिला भवन में दो बेसमेंट फ्लोर होंगे, जिनमें एक में वाहन पार्किंग और दूसरे में एसी व गैस प्लांट लगेगा।
ग्राउंड फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन, रिसेप्शन और इमरजेंसी सेवाएं,
पहले फ्लोर पर 28 बेड का इमरजेंसी वार्ड,
दूसरे पर इनफेक्टिव ICU,
तीसरे व चौथे फ्लोर पर सुपर स्पेशलिस्ट OT, इनफेक्टिव OT और CCU जैसी सुविधाएं होंगी।
CCU में मरीजों की 24×7 निगरानी, ऑक्सीजन सपोर्ट, इमरजेंसी प्रोसीजर और संक्रमण नियंत्रण की विशेष व्यवस्था होगी। कोविड और अन्य संक्रमणों के लिए अलग वार्ड भी बनाए जाएंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
