करनाल के मधुबन पुलिस अकादमी में पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने बड़ी घोषणा की है। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने प्रदेशभर के पुलिसकर्मी और कमांडो के वर्दी भत्ता में ढाई गुना बढ़ोतरी की है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशिक्षण केंद्र कर्मियों को 20 प्रतिशत का विशेष भत्ता दिया जाएगा। सीएम ने बताया कि सरकार की ओर से पुलिस की राशन, डाइट भत्ते में 2.5 गुना की बढ़ोतरी को मंजूरी दी जा चुकी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसमें डीएसपी स्तर के अधिकारी को साल में अब 10,000 रुपए वर्दी भत्ता दिया जा रहा है। कॉन्स्टेबल स्तर के कर्मचारियों का कन्वेंस भत्ता 120 रुपए से बढ़कर 720 रुपये कर दिया गया है। एएसआई और एसआई, इंस्पेक्टर का कन्वेंस भत्ता 1000 कर दिया गया है। दीक्षांत समारोह में आज पास आउट होने वाले सभी पुलिस कर्मियों और उनके परिवार को सीएम ने बधाई दी। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि इससे पहले भी 2020 में 9 जनवरी और 25 जुलाई को भी दीक्षांत समारोह में शामिल हुआ था। 9 जनवरी को 5192 जवान और 25 जुलाई को 400 इंस्पेक्टर पुलिस विभाग में शामिल हो चुके हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
