नई दिल्ली,01 जुलाई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीरीफोर्ट ऑडिटोरियम के भूतल और प्रथम तलों में आज आग लग गयी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि ग्यारह बजकर 38 मिनट पर आग लगने की खबर मिली जिसके बाद 15 दमकल गाड़ियां आग बुझाने के लिए भेजी गयीं।
उन्होंने बताया कि 12 बजकर 35 मिनट तक आग बुझा दी गयी। आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
