Saturday , 25 July 2026

रिलीज़ हुआ फिल्म जीरो का पहला गाना

चंडीगढ़ 23 नवंबर(पल्लवी बंसल): शाहरुख खान, अनुष्‍का शर्मा और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्‍म ‘जीरो’ का इंतजार उनके फैंस को कब से था। इसे इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक माना जा रहा है वहीँ इस फिल्म का पहला गाना ‘मेरे नाम तू’ रिलीज किया जा चुका है। जानकारी अनुसार यह एक खूबसूरत रोमांटिक गाना है, जिसे फिल्‍म ‘सैराट’ के लिए प्रसिद्ध म्‍यूजिक डायरेक्‍टर अजय-अतुल ने बनाया है। ऐसे में इस गाने में जितना संगीत कमाल कर रहा है, उतना ही म्‍यूजिकल इसके विजुअल्‍स भी हैं। गाने में पानी की फुहारों के बीच अनुष्‍का और शाहरुख नजर आ रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जीरो फिल्म के इस गाने में शाहरुख और अनुष्‍का का रोमांस काफी पसंद भी किया जा रहा है। भले ही इस फिल्म में शाहरुख एक छोटे कद वाले शख्‍स के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इस किरदार में भी रोमांस के बादशाह ने लोगो को खासा दीवाना बना दिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *