Thursday , 29 October 2026
हरिद्वार में हाईवोल्टेज ड्रामा: नशे में धुत महिला ने बीच सड़क पर मचाया हंगामा, वाहनों पर किया हमला

हरिद्वार में हाईवोल्टेज ड्रामा: नशे में धुत महिला ने बीच सड़क पर मचाया हंगामा, वाहनों पर किया हमला

हरिद्वार, 19 अप्रैल: दिल्ली-देहरादून हाइवे पर स्थित हरिद्वार के वीवीआईपी घाट पर शुक्रवार रात एक नशे में धुत महिला ने सड़क पर जमकर हंगामा मचाया। महिला राहगीरों और वाहनों के लिए परेशानी का कारण बन गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें महिला को गाड़ियों के सामने आते और शीशे पर हाथ मारते देखा जा सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला लगातार गुजरते वाहनों को रोकने की कोशिश कर रही थी, और एक कार का शीशा तोड़ने की कोशिश भी की। बताया जा रहा है कि महिला को कोई छोड़कर चला गया था और वह पूरी तरह नशे में थी।

घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन महिला ने पुलिसकर्मी की स्कूटी पर भी झपट्टा मार दिया और जबरन स्कूटी पर बैठ गई। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद महिला को वहां से हटाकर कोतवाली ले जाकर गिरफ्तार किया।

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह महिला कौन है और इसे वहां किसने छोड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *