Saturday , 25 July 2026
YouTube New Guidelines:

YouTube New Guidelines: 15 जुलाई से बदल जाएंगे नियम! फालतू कंटेंट वालों की अब नहीं चलेगी

YouTube New Guidelines: YouTube पर वीडियो बनाकर नाम और पैसा कमाना अब आसान नहीं रहेगा। 15 जुलाई 2025 से YouTube अपनी नई गाइडलाइन्स लागू करने जा रहा है, जो सीधे तौर पर मॉनिटाइजेशन को प्रभावित करेंगी। खासतौर पर वे क्रिएटर्स जो AI-जनरेटेड, स्लाइडशो, या दोहराए गए कंटेंट का इस्तेमाल करते हैं, अब सतर्क हो जाएं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

YouTube का मानना है कि प्लेटफॉर्म पर तेजी से “लो-क्वालिटी और फेसलेस कंटेंट” की बाढ़ आ रही है। इनमें न तो कोई मौलिकता होती है और न ही इंसानी रचनात्मकता। इस वजह से दर्शकों का भरोसा और अनुभव दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

नई गाइडलाइन के तहत अब ऐसे वीडियो जो AI वॉइसओवर, बिना एडिट किए थर्ड पार्टी क्लिप्स या क्लिकबेट स्टाइल में बनाए गए हैं, उन्हें मॉनिटाइज नहीं किया जाएगा। YouTube अब AI और मैन्युअल रिव्यू की मदद से ऐसे चैनलों की जांच करेगा।

हालांकि, YouTube Partner Program (YPP) की मौजूदा शर्तें—1,000 सब्सक्राइबर और 4,000 वॉच घंटे या 90 दिनों में 10 मिलियन शॉर्ट्स व्यूज—जैसी की तैसी रहेंगी।

इस बदलाव का मकसद उन क्रिएटर्स को बढ़ावा देना है जो वाकई मेहनत और क्रिएटिविटी से कंटेंट बनाते हैं। यानी अब पैसा कमाने के लिए सिर्फ वीडियो अपलोड करना काफी नहीं, उसमें आपकी सोच और originality भी जरूरी होगी

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *