हरियाणा डेस्क- हरियाणा के भिवानी जिले से हत्या का हैरान कर देने वाला मामसा सामने आया हा जहां पर युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। बता दें, गांव तालू में एक युवक की खेत में पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल पहुंची। वहीं मृतक युवक की पहचान गांव तालू निवासी 35 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई है। पिता की शिकायत पर सदर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
पिता की शिकायत पर मामला दर्ज
35 वर्षीय कुलदीप घर से खेत में गया था। रात को ही उसकी किसी बात को लेकर आरोपियों के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद उसकी लाठियों से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह जब परिजन खेत में पहुंचे तो वारदात का पता चला। सूचना मिलते ही एएसपी सहित सदर पुलिस और सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है वहीं मृतक युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
