पंजाब डेस्क: अमृतसर के गोल्डन टेंपल में गुरु ग्रंथ साहिब (की बेअदबी की कोशिश करने वाले युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि, युवक ने दरबार में रखी हुई तलवार उठा ली और बदतमीजी करने लगा। जिसे देखते वहां पर मौजूद सेवादारों ने उसे पकड लिया और उसके साथ मीरपीट की गई।

श्री गुरु ग्रंथ के साथ कर रहा था छेड़खानी
दरअसल, यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे के आसपस की बताई जा रही है। जब सचखंड साहिब के अंदर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ चल रहा था। इसी दौरान एक युवक आया और श्री गुरु ग्रंथ के साथ छेड़खानी करते हुए तलवार उठा ली। जिसे देखते ही मौके पर मौजूद सेवादारों ने उसे दबोच लिया और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सौंप दिया। जिसके बाद मंदिर में आई भीड़ और समीति के लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला।
वीडियो देखने केलिए लिंक पर क्लिक करें
कतार से पहले ही लांघते हुए पहुंचा अंदर
सचखंड साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे सुरक्षा के तौर पर एक जाली नुमा जंगला बना हुआ है। जिसके अंदर लोग पाठ करते हैं। इसी दौरान संगत की कतार में शामिल युवक अपनी बारी से पहले ही सचखंड साहिब के अंदर पहुंच गया और और गुरु ग्रंथ साहिब के पास जाकर तलवार उठा ली। ऐसा करते हुए पूरे मंदरि परिसर में हड़कंप मचा गया। युवक को तुरंत पकड़ा गया और टेंपल में तैनात एसजीपीसी की टास्क फोर्स के हवाले कर दिया। टास्क फोर्स उसे लेकर बाहर लाई और मंदिर में दर्शन करने लाए लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
