राजस्थान डेस्क- राजस्थान के अजमेर से शर्मनाक घटना सामने आई जहां पर 14 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। बता दें,नाबालिग के साथ 31 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म करके उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने सदर पुलिस थाना में रिपोर्ट दी। उसका कहना है कि, सनोद गांव निवासी शंकर पुत्र किशनलाल जाट ने उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली और दुष्कर्म की अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
गलत कार्य करने का दबाव
आगे उसने कहा कि, आरोपी शंकर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गलत कार्य करने के लिए और दबाव बना रहा है। शिकायत करने या इस घटनाक्रम के बारे में किसी को बताने पर पुत्री व परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। इस पर सदर पुलिस थानाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करके उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सनोद गांव निवासी शंकर पुत्र किशनलाल जाट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी का मेडिकल करवाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
