योगी सरकार दीपोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियों में जुटी हैं। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर भगवान राम की नगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोरदार तैयारियां चल रही हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घाटों पर दीये सजाए जा रहे हैं। पूरे अयोध्या में 23 जगहों पर LED स्क्रीन लगाए जाएंगे। इनके जरिए आयोजन के दौरान होने वाले विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण होगा।
दीपोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी में योगी सरकार
अयोध्या में 23 प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएगी LED स्क्रीन
21 लाख दियों से जगमग होगी भगवान राम की नगरी अयोध्या
अयोध्या में इन जगहों पर लगेगी LED स्क्रीन
2 LED टीवी राम की पौड़ी पर, 2 तुलसी उद्यान पर, 3 अशर्फी भवन पर, 1 चौधरी चरण सिंह मूर्ति के पास, 1 राजसदन, 1 जानकी महल, 1 कनक भवन, 1 साकेत विद्यालय, 1 अयोध्या रेलवे स्टेशन, 1 सहादत गंज तिराहा पर, 1 सहादत गंज हनुमानगढ़ी, 1 गुप्तारघाट पर, 1 बाईपास बस स्टैंड पर, 1 साकेत पेट्रोल पंप के पास, 1 श्रीराम चिकित्सालय के ऊपर भवन सहित कई जहगों पर लगाई जाएंगी। इसके अलावा जिले में होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं।
अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार के मुताबिक मेलाधिकारी, रेजीडेंट मजिस्ट्रेड, उपनिदेशक सूचना के निर्देश दिया गया है कि मानकों के आधार पर होर्डिंग्स लगाए जाएं। रामकथा पार्क, राम की पैड़ी, सरयू आरती स्थल एवं नयाघाट से मुख्य मार्गों पर भी मानक के मुकाबिक ही होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं।
अयोध्या में दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटे हैं। इस बार अयोध्या 21 लाख दियों से जगमग होगी। सीएम योगी के निर्देशों को मुताबिक कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री खुद तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
