Sunday , 26 July 2026

मुख्यमंत्री के रोड शो की तैयारियां पूरी, शहर में सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद

11 अप्रैल 2019 : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के टोहाना में रोड शो की तैयारियां लगभग पुरी हो चुकी है। शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव चौक को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यही वो जगह है जहाँ बाला जी हनुमान मन्दिर है जिसके नजदीक मंच तैयार किया गया है। जिस गाड़ी में मुख्यमंत्री रोड शो करेंगे उसे भी फुलों से सजाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इसी जगह से संबोधन के बाद रोड शो की शुरूवात करने वाले हैं। इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गाे से होते हुए यह रोड शो फिर इसी जगह पर पहुँचकर समाप्त होगा। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *