Thursday , 10 September 2026

UP: इस दिन शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ ! समारोह में PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

यूपी डेस्क: उत्‍तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद अब सरकार गठन को लेकर चर्चा होने लगी है और बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ होली से पहले शपथ ले सकते हैं। होली से पहले शपथ को लेकर पार्टी आलाकमान मंथन कर रहा है और सहमति बनने के बाद तारीख की घोषणा की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

15 मार्च को शपथ ले सकते हैं सीएम योगी

यूपी चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण को लेकर सुत्रों के अनुसार, होली से पहले शपथ ग्रहण हो सकता है, क्योंकि 17 और 18 मार्च को होली है, जबकि 19 मार्च को एमएलसी नामांकन की आखिरी तारीख है। सूत्रों के अनुसार, अगर सहमति बनी तो सीएम योगी 15 मार्च यानी मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं।

पीएम मोदी और अमित शाह होंगे समारोह में शामिल

सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह के भव्‍य होने की संभावना जताई जा रही है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत कर सकते हैं। साथ कई अन्‍य केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्‍गज नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा अन्य बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी समारोह में आ सकते हैं।

बीजेपी ने 255 सीटों पर दर्ज की जीत

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने देर रात 403 सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए, जिनमें भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *