इंद्री के वार्ड नंबर 9 में दिन दहाड़े हथियारों से लैस युवकों ने रविदास सभा प्रधान के घर पर हमला कर दिया। हमलेे में प्रधान की पत्नी व बेटा जख्मी हो गए। उन्हें हस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों से एक देसी कट्टा भी पुलिस ने बरामद किया है।
घायल रवि ने बताया कि बीती रात रविदास मंदिर के अंदर जागरण था, कुछ युवकों ने जागरण के दौरान झगड़ा किया और उसके बाद वह युवक मंदिर से चले गए, लेकिन बृहस्पतिवार के दिन सुबह तीन चार युवक हथियारों से लैस होकर उनके घर आए और परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों में से एक युवक ने देसी कट्टे से गोली चलाने की कोशिश की तो,उन्होंने हमलावर से देशी कट्टा छीन लिया। सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच छानबीन शुरू कर की।
पुलिस जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि रवि कुमार के पुत्र प्रेमचंद ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं। जिसके तहत कार्यवाही की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
