हरियाणा में आज से अगले चार दिन तक मानसून एक्टिव रहेगा। मौसम विभाग ने सभी 22 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के दो जिलों में घग्गर नदी अभी भी तबाही मचाए हुए है। राज्य के फतेहाबाद और सिरसा में नदी के प्रकोप से 150 गांव प्रभावित हैं। फतेहाबाद में करीब 106 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, इससे 80 हजार एकड़ फसल पानी में डूब गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यमुना नदी के किनारे बसे 557 गांवों में अभी भी बाढ़ का पानी घुसा
वहीं घग्गर और यमुना नदी के किनारे बसे 557 गांवों में अभी भी बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। गांव के अलावा शहरों के 33 वार्ड भी पानी की चपेट में हैं। राज्य के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। अब तक बाढ़ और बिजली गिरने से 34 की मौत हो चुकी है, दो अभी भी लापता हैं। इधर, दिल्ली सरकार ने हरियाणा से जाने वाले भारी वाहनों की एंट्री पर लगी रोक हटा ली है। मौसम विभाग ने सुबह 10 बज तक गुहला, पिहोवा, अंबाला, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, घरौंडा, करनाल, गोहाना, इसराना, सफीदों, पानीपत, असंध , कैथल, निलोखेरी, थानेसर, शाहाबाद, नारायणगढ़ शामिल बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राज्य में 24 घंटे के दौरान 347 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 5861 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है। राज्य में अब तक 1362 गांवों को बाढ़ से नुकसान पहुंचा है। अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पलवल व सिरसा में NDRF काम कर रही है। वहीं अंबाला व फतेहाबाद में आर्मी काम कर रही है।
.
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
