Monday , 14 September 2026

यमुना का जलस्तर बढ़ा, रिंग रोड में घुसा पानी, CM केजरीवाल ने की आपात बैठक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली में बाढ़ का संकट पूरी तरह से गहरा गया है। यमुना का जलस्तर 207.71 मीटर पहुंच गया है। दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर आ गई है। इसके साथ ही रिंग रोड में पानी घुस गया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्थिति से निपटने के लिए आपात बैठक की है। उन्होंने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर सचिवालय में आपात बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मंत्री, महापौर और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर 207.71 मीटर तक पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे अधिक है। दिल्ली में पिछले 2-3 दिनों में बारिश नहीं हुई है। पानी हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश कर रहा है। इस संबंध में मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिल्ली में प्रवेश करने वाले पानी के प्रवाह को कम करने का अनुरोध किया है।

अमित शाह को लिखी चिट्ठी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा द्वारा यमुना में असीमित पानी छोड़े जा रहे हैं, जिससे दिल्ली में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे निचले इलाकों में अपने घर खाली कर दें। यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने से कई स्थान प्रभावित हुए हैं।

दुनिया में अच्छा मैसेज नहीं जाएगा- सीएम केजरीवाल

साथ ही सीएम केजरीवाल ने कहा दिल्ली में जी20 की बैठक होने वाली है। अगर दिल्ली में बाढ़ आती है तो इससे दुनिया में अच्छा मैसेज नहीं जाएगा। इसलिए आप इस मामले में हस्तक्षेप कर हरियाणा को सीमीत मात्रा में पानी छोड़ने को कहिए। जिससे यमुना का जलस्तर और अधिक न बढ़े।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *