Saturday , 25 July 2026

Yamuna Nagar : बच्चे ने शादी समारोह से तीन लाख से भरा बैग उड़ाया

बस स्टैंड के नजदीक कान्हा उपवन पैलेस में आयोजित बर्तन कारोबारी मनोज के बेटे की शादी समारोह से तीन लाख रुपये के शगुन से भरा बैग चोरी हो गया। चोरी के समय बैग उसकी बेटी के पास था। जब वह प्रसाद लेने उठी, तभी बैग चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज में बैग एक बच्चा ले जाता दिख रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जय सिटी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उसका जगाधरी में बर्तन बनाने का कारोबार है। उसके बेटे की शादी का कार्यक्रम 24 फरवरी को कान्हा उपवन पैलेस में था। रात को जब शादी चल रही थी तो शगुन का बैग उसकी बेटी के पास से किसी ने चोरी कर लिया। बेटी प्रसाद लेने के लिए बैग को कुर्सी पर रखकर गई थी। वापस आई तो बैग गायब था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *