हरियाणा डेस्क: आज यानि के 22 सितंबर को पूरे विश्व में कार फ्री डे मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्येश्य यही है कि एक दिन के लिए ही सही कम से कम पर्यायवरण को प्रदूषण से बचाया जा सके और सड़कों पर कार की संख्या को कम किया जा सके। बात की अगर हरियाणा के फरीदाबाद जिले की करें तो यहां पर आज के खास दिन कार फ्री डे का असर देखने को मिला। जिलाधिकारी के आदेश के चलते आज सभी कर्मचारी साइकिल या पैदल ही जिला मुख्यालय पर पहुंचे। फरीदाबाद के डीसी जितेंद्र यादव ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए ही ये आदेश जारी किया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कर्मचारी और अधिकारी साइकिल या फिर पैदल ही अपने ऑफिस आए
कर्मचारी और अधिकारी साइकिल या फिर पैदल ही अपने ऑफिस आए। इस दौरान किसी भी मोटर व्हीकल को जिला मुख्यालय में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गई। डीसी ने 2 दिन पहले ही इस तरह की अपील कर सभी लोगों को जागरूक किया था। बिना वाहन कार्यालय आने वाले कर्मचारियों का गुलाब देकर स्वागत भी किया गया जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया जा सके।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें..
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
