Friday , 11 September 2026

फर्नीचर फैक्ट्री में प्लाई बोर्डों के नीचे दबने से हुई मजदूर की मौत

फाजिल्का ,25 अक्टूबर : फाजिल्का की एक फर्नीचर फैक्ट्री में मजदूर की प्लाई बोर्डों के नीचे दबने से मौत होने का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस मृतक मजदूर की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और वहीं घटना स्थल की जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
फाजिल्का निवासी राहुल जोकि  फर्नीचर फैक्ट्री में मजदूरी करता था जिसकी आज लकड़ी के प्लाई बोर्डों के नीचे दबने से मौत हो गई और घटना के बाद जब मृतक के साथी मजदूरों ने घायल हुए युवक को फाजिल्का के सरकारी हस्पताल में भर्ती करवाया तो वहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृतक एलान दिया गया और इस मामले में फाजिल्का पुलिस द्वारा मृतक युवक की लाश का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले में कार्रवाई की जा रही है ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *