मथुरा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मथुरा में राष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार संगठन एवं वीरांगना वाहिनी द्वारा महिला नवरत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे चिकित्सा, कला, व्यापार, शिक्षा आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में राष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान उपस्थित सभी महिलाओं ने नाच गए कर कार्यकर्म का लुत्फ़ उठाया। इस दौरान रालोद नेता डा.अशोक अग्रवाल, समाज सेवी गजेंद्र शर्मा, जगत नारायण अग्रवाल, दिलीप चौधरी, जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चाइं.कल्पना गर्ग, जिलाध्यक्ष वीरंगना वाहिनी प्रतिमा सिंह, ममता भारद्वाज, लोकेश नौलक्खा आदि मौजूद रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
