
कड़ाके की ठंड का फायदा उठाकर चोर शहर के बाजारो में दुकानों को निशाना बना रहे हैं। सब्जी मंडी में चोर पांच दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान निकाल कर ले गए थे। रविवार की रात पालिका बाजार में मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर गल्ले से ढाई हजार की नकदी व सीसीटीवी कैमरे की डिवीआर निकाल कर ले गए। वारदात आर्य नगर थाने के नजदीक साथ लगते बाजार में अंजाम दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मेडिकल स्टोर मालिक सुशील ने बताया कि उसकी पालिका बाजार में गुंजन मेडिकल स्टोर के नाम से दवाइयों की दुकान है। रविवार रात आठ बजे दुकान बंद करके गया था। सोमवार सुबह साढे़ 9 बजे आया तो दुकान का शटर व ताले टूटे मिले। अंदर CCTV कैमरों का डिवीआर गायब था। साथ ही काउंटर में बनाए गए गल्ले से 10, 20 व 50 रुपये के नोट करीब 2500 के नोट गायब मिले।
पालिका बाजार के प्रधान गुलशन निझावन का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ रात के समय लोगों का आवागमन कम हो जाता है। चोर इसका फायदा उठाकर वारदात अंजाम दे रहे हैं। पुलिस रात की गश्त बढ़ाए। राइडर के अलावा PCR बाजारों में लगातार गश्त करें।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
