Monday , 27 July 2026

BJP दफ्तर के बाहर महिला ने उठाया खौफनाक कदम, CM योगी से लगा रही मदद की गुहार

उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश के लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां पर, एक महिला ने बीजेपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश की है। इस दौरान बीजेपी दफ्तर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि, सीएम योगी के बीजेपी दफ्तर पहुंचने के बाद महिला ने आत्मदाह की कोशिश की है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को जैसे ही देखा तो उसे रोक लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फिलहाल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है। महिला का नाम प्यारी बताया जा रहा है, जो रानीखेड़ा की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि उसके लड़के को पुलिस परेशान कर रही है। उसका बेटा निर्दोष है, इसके बाद भी पुलिस उसे जेल में डाल रही है।

Read More Stories:

महिला ने लागया गोसाईगंज पुलिस पर आरोप
बता दें, महिला ने गोसाईगंज पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, उसके लड़के को पुलिस परेशान कर रही है और निर्दोष होने पर भी जेल में डाल रही है। अब इसी मामले में महिला ने सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि जब महिला बीजेपी दफ्तर के सामने पहुंची तो वो कैरोसीन से भीगी हुई थी। वो बार-बार गोसाईगंज पुलिस पर ही आरोप लगा रही थी।

परीक्षा पे चर्चाकार्यक्रम से जुड़े थे सीएम योगी
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में देशभर के छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इसी कार्यक्रम से बीजेपी कार्यालय के अंदर सीएम योगी भी वर्चुअली जुड़े हुए थे। उसी समय बीजेपी कार्यालय के बाहर महिला ने केरोसीन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। फिलहाल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *