Sunday , 26 July 2026

बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी

भिवानी, 31 अगस्त : बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर जिला भिवानी में स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल आज पांचवे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बता दें बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर चौधरी बंसीलाल नागरिक हस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

प्रदर्शन के दौरान आज कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री का विरोध स्वरूप पुतला जलाया और सरकार को अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।

 

 

 

प्रधान संदीप राठी,अनिल जांगड़ा सहित कर्मचारियों ने बताया कि सरकार एसोसिएशन की मांगों को जायज मानते हुए भी बहुत लंबे समय से टरकाऊ और अड़ियल रवैये के कारण नोटिफिकेशन नही जारी कर रही है। जिसके कारण पूरे हरियाणा के बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों में भारी रोष है। राज्य कमेटी के आह्वान पर जिला भिवानी के सभी बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बंद करके पूर्ण अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं और जब तक मांगो का नोटिफिकेशन नही आएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

 

 

 

उन्होंने बताया कि सरकार ने हमारी सभी मांगों को जायज माना है लेकिन पिछले एक साल से सरकार नोटिफिकेशन जारी नही रही है और हमारी फ़ाइल डीजी,एसीएस ,स्वास्थ्य मंत्री,और मुख्यमंत्री से अप्रूव होने के बाद भी वित्त मंत्रालय में पड़ी हैं। अधिसूचना जारी नही हो रही जिससे सभी बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों में भारी रोष है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *