राजस्थान डेस्क- राजस्थान के जयपुर में दौसा से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया जहां पर, एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने कार में गैंगरेप करके हत्या कर देने और शव को कुएं में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, 23 अप्रैल को जगतपुरा में रहने वाली एक महिला दौसा के गोपालपुरा गांव में अपने पीहर के लिए रवाना हुई थी। महिला बस्सी तक अपने परिचित के साथ मोटरसाइकिल पर आई। इसके बाद महिला बस में बैठ कर रामगढ़ पचवारा के सोनड बस स्टैंड पर पहुंची।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लेकिन बस स्टैंड से महिला के पीहर की दूरी लगभग 7 किलोमीटर है और आवागमन के साधन भी नहीं है। ऐसे में वहां सड़क किनारे खड़े एक कार ड्राइवर ने महिला और वहां मौजूद एक बच्चे को लिफ्ट दी। बच्चा तो कुछ दूरी पर ही अपने गांव में उतर गया लेकिन महिला का गांव दूसरा था। जब कार में महिला अकेली थी तो बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इधर जब महिला घर पर नहीं पहुंची तो परिजनों ने 24 अप्रैल को रामगढ़ पचवारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
Read More Stories:
महिला के शव को कुएं में फेंका
पुलिस को जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज मिला। जिसके आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने गहन पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया और 3 अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ जारी है। जानकारी में यह भी सामने आया है कि गैंगरेप के बाद महिला के शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी शव को 3 से 4 घंटे तक गाड़ी में लेकर घूमते रहे। पुलिस ने जब संदिग्धों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि, उन्होंने बस्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के शव को कुएं में फेंका है।
आरोपियों को फांसी की सजा की मांग
जिसके बाद पुलिस एक आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची और तुंगा और बस्सी थाना पुलिस के सहयोग से महिला के शव को बाहर निकाला। मृतका का शव जला हुआ नजर आ रहा था। दौसा जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा किया गया लेकिन उसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेने से मना कर दिया। उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा देने, पूरे मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाने और मुआवजा देने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान दौसा जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर जाम लग गया। पुलिस की समझाइश के बाद मामले को शांत करवाया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
