हरियाणा डेस्क- हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर निवासी एक महिला ने कोऑपरेटिव सोसाइटी के मैनेजर पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाना शहर पुलिस में दर्ज शिकायत में एक कॉलोनी निवासी महिला ने कहा कि उसकी जान पहचान हरिराम निवासी बाखली के साथ हुई थी वहीं आरोपी ने उसे बताया कि वह कोऑपरेटिव सोसाइटी इस्हाक में मैनेजर है तथा उसे नौकरी पर लगवा देगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
उसके बाद उसने उससे फोन पर बातचीत शुरू कर दी। इस दौरान भी आरोपी उसे नौकरी लगवाने का झांसा देता रहा और उसे मिलने के लिए बुलाता रहा। तब आरोपी भैया दूज के दिन उसके घर आया और उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
