हरियाणा डेस्क- हरियाणा के पलवल जिले में चांदहट थाना क्षेत्र में बैंक के काम से आई विधवा महिला को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर तीन युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर एक नामजद व दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आरोपी पुलिस गिरफ्तार से फरार हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार, चांदहट थाना प्रभारी ने बताया कि, एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि, उसके पति की मौत हो चुकी है। महिला 21 अक्तूबर की दोपहर को मोहना गांव स्थित बैंक के काम से आई थी, और बागपुर गांव के बस स्टैंड पर सवारी का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान मोहना गांव निवासी भारत बाइक लेकर आया और कहा कि वह तुम्हें मोहना बैंक में छोड़ देगा। पीड़िता भारत के साथ बाइक पर बैठ गई।
Read More Stories:
खेत में किया गैंगरेप
रास्ते में से भारत ने पेप्सी ली और पीड़िता को अपने खेतों पर यह कहकर ले गया कि, उसे ट्यूबवेल पर थोड़ा सा काम है। बैंक में उसकी अच्छी जान-पहचान है, वह तुम्हारा जल्द ही काम करवा देगा। खेतों पर जाकर भारत ने अलग से एक फोन किया और अपने दो साथियों को बुला लिया। तीनों ने मिलकर पीडि़ता को जबरन पेप्सी पिलाई। पेप्सी पिने के बाद पीडि़ता को चक्कर आने लगे और तीनों लोगों ने उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीडि़ता के साथ मारपीट कर गले से सोने की चेन को लूट लिया। पीडि़ता का आरोप है कि, आरोपियों ने उसे अश्लील वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी दी और खेतों में छोडक़र उसे फरार हो गए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
