Monday , 27 July 2026
RAJNATH SINGH

भारत अब पहले जैसा नहीं रहा, जरूरत पड़ी तो बॉर्डर पर जाकर मा*रेंगे- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू पहुंचे। यहां उन्होंने जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में सिक्योरिटी कॉन्क्लेव में शिरकत की। इस मौके पर रक्षामंत्री ने कहा कि, भारत अब ताकतवर बनता जा रहा है। भारत सीमा के इस पार भी मार सकता है और जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार भी मार सकता है। इसके साथ ही भारत ने दुनिया को ये मैसेज दिया कि भारत अब पहले जैसा भारत नहीं रहा। भारत अब ताकतवर बनता जा रहा है। भारत सीमा के इस पार भी मार सकता है और जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार भी मार सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘नौ साल में अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा, भारत का कद बढ़ा’

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि, नौ साल में अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा, भारत का कद बढ़ा है। पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत कुछ बोलता था, तो भारत की बातों को जितनी गंभीरता से लिया जाना चाहिए, उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत कुछ बोलता है ताे सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत बोल क्या रहा है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि उरी और पुलवामा की जो घटना थी, उस वक्त मैं ही गृह मंत्री था। जब मैं अपने शहीद जवानों का शव अपने कंधे पर लेकर आगे बढ़ा, तो जो हमारी स्थिति थी उसे शब्दों में बयान नहीं कर सकते हैं। इन घटनाओं के बाद PM मोदी के साथ एक बैठक हुई।

मैं PM की इच्छाशक्ति की सराहना करना चाहूंगा कि उन्होंने 10 मिनट के अंदर फैसला कर लिया। इसके बाद आपने देखा कि हमारे जवानों ने सीमा के इस पार ही नहीं बल्कि उस पार जाकर आतंकवादियों का सफाया करने में कामयाबी हासिल की।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *