Sunday , 26 July 2026

गुटों में बटी भाजपा

चंडीगढ –  चंडीगढ मेयर के आगामी 9 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा बट गई है। मेयर पद के लिए जहां पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार देवेश मोदगिल ने नामांकन दाखिल किया है वहीं चंडीगढ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन समर्थक पार्षदों ने मौजूदा मेयर आशा जसवाल का नामांकन भी दाखिल करवा दिया है। हालांकि संजय टंडन नामांकन दाखिले के समय पार्टी द्वारा अधिकृत किए गए प्रत्याशी देवेश मोदगिल के साथ ही खडे नजर आ रहे थे। नामांकन दाखिले के बाद चंडीगढ भाजपा प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि पार्टी की ओर से अधिकृत किए गए प्रत्याशी देवेश मोदगिल ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। सीनियर डिप्टी मेयर के लिए गुरप्रीत ढिल्लो व डिप्टी मेयर के लिए विनोद अग्रवाल का नाम तय किया गया है।
टंडन गुट के पार्षदों ने मेयर पद के लिए आशा जसवाल का नामांकन दाखिल कराने के साथ ही सीनियर डिप्टी मेयर के पद के लिए पहली बार पार्षद चुने गए रविकांत शर्मा का नामांकन भी दाखिल करवाया है। जसवाल ने कहा कि मेयर पद के लिए पार्टी का कोई सिंबल नहीं दिया जाता। मैंने पार्टी के सिपाहियों के समर्थन से नामांकनपत्र दाखिल किया है। भाजपा नहीं बटी है। भाजपा शीर्ष पर रहेगी। लेकिन हम घोटाले में लिप्त प्रत्याशी बर्दाश्त नहीं करेंगे। देवेश पंत पार्टी के लिए कुछ भी नहीं करतें। प्रभात झा गलत व्यक्ति का साथ दे रहे है। उन्हें देवेश मोदगिल के बारे में आपत्तियां बताई गईं लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं है।
 चंडीगढ नगर निगम के कुल 26 सदस्यों के सदन में भाजपा के 20 सदस्य है। कांग्रेस के चार सदस्य है। देवेश मोदगिल को चंडीगढ की सांसद किरण खेर,वरिष्ठ नेता सत्यपाल जैन व हरमोहन धवन का समर्थन है। देवेश मोदगिल ने टंडन समर्थित अरूण सूद को पीछे छोडते हुए उम्मीदवारी हासिल कर ली। जसवाल और अरूण सूद ने आरोप लगाया कि मेयर प्रत्याशी के चयन में बहुमत की राय की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि उनके साथ रविकांत शर्मा,विनोद अग्रवाल,राजेश कुमार गुप्ता,शक्तिप्रकाश देवशाली,सतीश कैंथ,राजेश कालिया,भरत कुमार,सुनीता धवन,जगतार सिंह जग्गा समेत 11पार्षद है।
   उधर प्रभात झा ने सारे मामले में कहा कि प्रत्याशियों के नाम पार्टी अध्यक्ष संजय टंडन व कोर ग्रुप के अन्य सदस्यों की राय से तय किए गए। टंडन ने कहा कि वे हाईकमान के निर्देश पर कायम है। उन्होंने अपने समर्थकों की बगावत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह सब नहीं होना चाहिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *