नेशनल डेस्क- मंत्री अनिल विज का जनता दरबार हो ओर फैसला ऑन द स्पॉट ना हो, ये तो हो ही नहीं सकता। यूं ही अनिल विज ‘गब्बर’ कहलाते हैं, इंसाफ कैसे होता है और किस तरीके से दिलावाया जाता है, मंत्री अनिल विज ये बाखूबी जानते हैं और अगर आपको फिर भी यकीन ना हो तो जरा एक नजर यहां डाल लीजिए। जहां अंबाला में जनता दरबार के दौरान मंत्री अनिल विज ने इंसाफ के लिए फैसला ऑन द स्पॉट किया और पुलिस में रहकर लचर काम करने वाले पुलिस कर्मियों की क्लास लगाते हुए ऑन द स्पॉअ लाइन हाजिर ही कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ऑन द स्पॉट किया फैसला
बता दें, मंत्री अनिल विज ने बिना देरी किए फैसला ऑन द स्पॉट किया। दरअसल अंबाला में जनता दरबार के दौरान कई महिलाएं अपनी परेशानी की दास्तान लेकर आई थी। रोते हुए मंत्री अनिल विज से इंसाफ की गुहार लगा रहीं थी। मंत्री अनिल विज ने जब महिलाओं से पुलिस की कार्रवाई के बारे में सवाल किया तो, महिलाओं ने बताया कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया और मामले को टाल रहे हैं। महिला फरियादियों की दुखभरी दास्तान और पुलिस की ढीली कार्रवाई के बारे में जानकार मंत्री अनिल विज का गुस्सा सातवें आसमान पर था।
Read More Stories:
ऐसे पुलिस वालों को उन्होंने बिना देरी किए लाइन हाजिर कर दिया और सस्पेंड करने का आदेश दे डाला। उन्होंने ये सीधे सीधे चेतावनी दे डाली कि अगर आप काम नहीं करेंगे तो आपका यहां कोई काम नहीं, आपको सस्पेंड कर दिया जाएगा। जनता की भलाई के लिए मंत्री अनिल विज हमेशा से आगे रहे हैं। अपनी सेहत से पहले वे जनता के कामों को आगे रखते आए हैैं। तभी तो वे जनता के चहीते नेता हैं और प्रदेश की जनता न्याय की गुहार लेकर दूर दराज से मंत्री अनिल विज के जनता दरबार मे आती है और मौके से इंसाफ भी लेकर जाते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
