हरियाणा डेस्क- हरियाणा के फतेहाबाद में हैरान कर देने वाला मामला सामने या है जहां पर एक शख्स की पत्नी घर पर मेहमान बनाकर रोकी गई दोस्त के साथ गायब हो गई है। पत्नी के गायब होने के बाद परेशान पति पुलिस के पास पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता की पत्नी और उसकी दोस्त की तलाश शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जॉब लगवाने का दिया झांसा
पति ने आरोप लगाया है कि, घर से नकदी और आभूषण भी गायब हैं। शिकायतकर्ता संजय ने आरोप लगाया कि, रवीना नाम की महिला उसकी पत्नी पूजा की दोस्त है, जो गुरुग्राम में किसी कंपनी में जॉब करती है। आरोप है कि 8 दिन पहले रवीना उनके घर फतेहाबाद में मेहमान बनकर दो दिन के लिए रुकी थी। लेकिन, उसके दो दिन से ज्यादा घर पर रुकने के कारण घर में कलेश हुआ। आठ दिन बाद 21 जनवरी को रवीना पूजा को साथ लेकर घर से गायब हो गई।
Read More Stories:
संजय ने पुलिस को बताया कि, उसकी पत्नी पूजा को रवीना ने गुरुग्राम में जॉब लगाने और बाहर सेटिंग करवाने का झांसा दिया है और उसे अपने साथ लेकर गायब हो गई है। 26 वर्षीय पूजा को रवीना ने गायब कर रखा है। थाना प्रभारी ने बताया कि, शहर फतेहाबाद पुलिस ने फिलहाल आईपीसी की धारा 346 के तहत रिपोर्ट दर्ज किया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
