Tuesday , 27 October 2026

लॉन्च के 10 दिन के बाद कहां तक पहुंचा चंद्रयान-3 ? जानें

ISRO ने मिशन मून के तहत चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया था। हरकोई ये जानने का इच्छुक है कि, लॉन्च के 10 दिन बाद आखिर यह मिशन कहां पहुंचा है। 20 जुलाई को चंद्रयान-3 ने अपनी चौथी ऑर्बिट को पूरा कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसरो की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि स्पेसक्राफ्ट अब धरती से 71351 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका है।

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ चंद्रमा की सतह पर रोबोटिक रोवर को चलाना है। यह मिशन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, अभी तकय ह तय योजना के तहत ही आगे बढ़ रहा है।

इस मिशन के तहत चंद्रयान-3 15 जुलाई को पहले ऑर्बिट में पहुंचा गया था। इसके बाद 16 जुलाई को दूसरे ऑर्बिट, 18 जुलाई को तीसरे ऑर्बिट और 20 जुलाई को चौथे ऑर्बिट में पहुंच गया था। हर मूवमेंट के साथ यह चंद्रयान धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।

पूरी दुनिया की निगाहें इस मिशन पर टिकी हैं। चंद्रयान-3 23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड करेगा। 25 जुलाई को यह मिशन पांचवी कक्षा में पहुंचेगा। इसके बाद यह पृथ्वी के चक्कर लगाएगा और फिर चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। ऐसे में इसरो के सामने यहां तक पहुंचने से पहले कई चुनौतियां खड़ी हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *