Monday , 14 September 2026

PM मोदी से मिलने के बाद CM योगी ने कुछ इस अंदाज में जताया आभार, देखें..

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।  लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आधिकारिक आवास पर ये मुलाकात हुई। तो वहीं सुत्रों के अनुसार, सवा घंटे से ज्यादा समय की मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री आवास से बाहर निकले।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएम योगी ने ट्वीट कर ये कहा..

इसेक बाद, योगी ने ट्वीट कर कहा, ‘आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट एवं मार्गदर्शन प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से भेंट के लिए समय प्रदान करने व आत्मीय मार्गदर्शन करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार।’

बता दें, दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली आए योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और विभिन्न मुद्दों पर उनसे तकरीबन डेढ़ घंटे चर्चा की थी

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *