मध्यप्रदेश डेस्क- इंदौर से दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां पर एक पत्नी ने अपने ही पति की जान ले ली। बतादें, पत्नी ने अपने अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति को अपने प्रेमी के साथ मिलकर रास्ते से हटा दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित पत्नी, उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इस महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति को बेरहमी से मार डाला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस के मुताबिक, मृतक आकाश मिडकिया, इंदौर के एक कॉल सेंटर में काम करता था। वहीं उसकी पत्नी वर्तिका एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करती थी। जिसके अपने सहकर्मी मनीष शर्मा के साथ अवैध संबंध थे। वर्तिका और मनीष के अवैध रिश्तों की जानकारी जब पति आकाश को हुई तो वो काफी नाराज हो गया था। पति ने जब बीबी को मनीष से दूर रहने को कहा तो इससे भड़की पत्नी ने उसे मार देने का फैसला किया।
सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पकड़े गए आरोपित
13 अक्टूबर को हुए कत्ल के इस मामले में पुलिस ने कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले हफ्ते बुधवार को वर्तिका और मनीष ने इस साजिश में जितेंद्र वर्मा, अर्जुन मंडलोई और अंकित पवार को भी शामिल कर लिया। जब आकाश, पत्नी वर्तिका को एलआईजी स्क्वायर पर छोड़कर लौट रहा था। तभी अर्जुन और अंकित ने उसे रोकने के बाद चेहरे पर लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद उन्होंने आकाश को चाकू से गोद डाला।
Read More Stories:
इसके साथ ही पुलिस ने आगे बताया कि, आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए अपनी सिर और दाढ़ी दोनों को मुड़वा ली थी। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस ने घटना स्थल से लेकर 90 किलोमीटर के दायरे में लगे करीब 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की जिसके बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
