नेशनल डेस्क: 15 अगस्त के दिन देशभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया और देश की शान तिरंगा झंड़ा हर जगह फहराया गया। तो वहीं राष्ट्रगान गाकर लोगों ने तिरंगे के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। इसी कड़ी में मुरादाबाद के सांसद ने भी तिरंगा फहराया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राष्ट्रगान ही भूल गए सांसद
इस दौरान सांसद एसटी हसन तिरंगा फहराने के बाद अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ राष्ट्रगान गाने लगे। शुरुआत की दो लाइन उन्होंने सही गाया लेकिन इसके बाद एसटी हसन व उनके समर्थक राष्ट्रगान ही भूल गए और आनन फानन में गलत राष्ट्रगान गाकर वहां से निकल गए। राष्ट्रग्रान को गलत गाने व भूल जाने के मामले में सपा सांसद की खूब किरकिरी हो रही है। तो वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
