Monday , 27 July 2026

इंदौर के रोड शो के दौरान जब प्रियंका के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे..

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदौर पहुंचीं। प्रियंका ने इंदौर-एक के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में रोड शो किया। रैली में बड़ी की संख्या में कांग्रेस समर्थक और लोग उनका रोड शो देखने पहुंचे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रोड शो के दौरान प्रियंका पूरे समय लोगों का अभिवादन स्वीकार करती नजर आईं। प्रियंका ने कहा कि विधानसभा एक में गुंडागर्दी फैल रही है। इसे रोकने के लिए जनता को वोट देना होगा और कांग्रेस को चुनना होगा। जनता को ऐसा प्रत्याशी चुनना चाहिए, जो दिनरात उनके साथ खड़ा हो।

प्रियंका के रोड शो के दौरान एक स्वागत मंच भी टूट गया। जिसे देखकर प्रियंका गांधी गाड़ी से उतरीं और लोगों का हालचाल जाना। इसके बाद वे फिर से रोड शो में जुट गई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो शाम साढ़े पांच बजे नंदबाग से शुरू होकर बाणगंगा में समाप्त हुआ।

रोड शो में प्रियंका गांधी इंदौर-1 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के साथ खुली जीप में नजर आईं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में जब प्रियंका गांधी रोड शो कर रही थी, उस वक्त बीजेपी के एक अन्य कार्यक्रम के लिए लगे मंच में से मोदी मोदी के नारे लग रहे थे। उस तरफ भी प्रियंका ने हंस कर हाथ दिखाकर अभिवादन किया।

रोड शो में एक जगह प्रियंका को कालेज के छात्र और छोटे बच्चे दिखे। उन्हें देखकर प्रियंका ने फ्लाइंग किस दिया। प्रियंका के इस रोड शो से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला सहित अनेक दिग्गज नेता नदारद रहे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *