नेशनल डेस्क: देश में जहां कोरोना महामारी ने तबाही मचा के रखी हुई है, वहीं दूसरी ओर लॉकडाउन के बाद मंहगाई ने लोगों की कमर तोड़ के रख दी है। कोरोना काल में बढ़ती मंहगाई लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। कई राज्यों में लॉकडाउन के चलते फल और सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार, देश में इस वक्त 60 फीसदी मंडियां बंद हैं। जिसकी वजह से किसानों को नुकसान हो रहा है और मंडी में सप्लाई कम की वजह से आम जनता को महंगे फल और सब्जियां खरीदनी पड़ रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एक रिपोर्ट के अनुसार, लॉकडाउन की वजह से फलों और सब्जियों की सप्लाई पर महंगाई का असर दिख रहा है। सब्जी मंडियों में कामकाज कम है। लॉकडाउन और पाबंदियों की वजह से किसान अपनी फसलों को लेकर एपीएमसी की मंडियों तक भी नहीं पहुंच रहे हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में सप्लाई पर असर दिख रहा है। इसकी वजह से दूसरी अन्य चीजें भी महंगी हो गई है। फल-सब्जियों के अलावा अन्य चीजों के भी दाम बढ़ गए हैं। तेल से लेकर दालों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। बीते एक साल में 30 से 60 फीसदी तक महंगी हुई हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
