Monday , 26 October 2026

हरियाणा में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानने के लिए पढ़िए

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलने वाला है। अगले चार दिनों में बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। आगामी चार दिनों में राज्य में झमाझम मेगा बरसेंगे। दक्षिण पश्चिम मानसून की वजह से अच्‍छी बारिश हो रही है। अभी तक सामान्‍य से 15 फीसद अधिक बारिश हुई है। अभी चार दिन और बारिश होने की उम्‍मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों मेंहरियाणा के कई जिलों में बारिश होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने एक कम दबाव के क्षेत्र व राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन तथा मानसून टर्फ दक्षिण की ओर होने की स्थिति बन रही है। जिससे राज्य में मौसम 14 सितंबर तक आमतौर पर परिवर्तनशील रहने, बीच- बीच में बादलवाई और कहीं -कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। रविवार को अंबाला में 61एमएम बारिश दर्ज की गई।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *