Saturday , 25 July 2026

गजब: घर में बेटी होने पर ठेले वाले ने इस अंदाज में मनाया जश्न, देखने वाले देखते ही रह गए

एमपी डेस्क: कहते हैं बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं और रौनक भी। बेटियो को जन्म होने पर लोग अलग-अलग अंदाज में अपनी खुशी जाहिर करते हैं। तो वहीं एक पानी पूरी का ठेला लगाने वाले ने बेटी के जन्म पर कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर हरकोई हैरान रह गया। जी हां, कुछ लोग बेटियों को बोझ समझते हैं और उनके जन्म होने से पहले ही उन्हें मार देते हैं। लेकिन इस ठेले वाले ने एक उदाहरण पेश किय़ा है, हरकिसी के लिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

50 हजार पानी-पूरी फ्री में खिलाईं

बेटी के जन्म पर एक पिता ने ऐसा जश्न मनाया कि, देखने वाले देखते रह गए। पानी-पूरी का ठेला लगाने वाले पिता ने सैकड़ों लोगों को मुफ्त में फुल्की खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाले अंचल गुप्ता के घर 17 अगस्त को बेटी का जन्म हुआ था, जिसकी खुशी में उन्होंने 12 सितंबर को 50 हजार पानी-पूरी फ्री में खिलाईं। इसके लिए पांच घंटे तक 10 स्टॉल लगाए गए।

RAED MORE STORIES

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *