हरियाणा में पिछले 12 घंटे में 10 जिलों में झमाझम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा 60 मिलीमीटर पानी फतेहाबाद में गिरा है। इसके बाद हिसार में जमकर बादल बरसे हैं। मौसम विभाग ने कल के लिए भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने तीन दिन तक राज्य के दक्षिण और दक्षिण पूर्व के हिस्सों के जिलों में मानसून एक्टिव रहने की संभावना जताई है। सिरसा में 0.5MM, हांसी में 1 MM, हिसार के बालसमंद में 34.5, कुरुक्षेत्र में 3MM, रेवाड़ी में 1MM, महेंद्रगढ़ में 28MM, गुरुग्राम में 1MM, फतेहाबाद में 60MM और यमुनानगर में 20MM पानी गिरा है। इसके साथ जींद और कैथल में भी बारिश हुई है।
24 घंटे में हरियाणा के इन शहरों में बदलेगा मौसम का मिजाज
हरियाणा के कैथल, नरवाना, गुहला, पेहोवा, करनाल, इंद्री, असंध, ननलोखेरर, नरवाना, कलायत, थानेसर, गुहला, पिहोवा, शाहिदा, पलवल, तावड़ू, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम, रेवाडी, पटौदी , कोसली, झज्जर, बहादुरगढ़, फरीदाबाद, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, कालका, छछरौली, नारायणगढ़ में 24 घंटे के दौरान मौसम बदलेगा।
9 जुलाई को उत्तर हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट
हरियाणा में 9 जुलाई को मानसून दक्षिण पूर्व से उत्तरी हिस्से की तरफ बढ़ेगा। इस कारण से यहां के कुछ जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। करनाल और यमुनानगर में भारी बारिश और अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल में मध्यम बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
