हरियाणा में मंगलवार को हुई झमाझम बरसात के बाद बुधवार सुबह से ही मौसम काफी सुहाना बना हुआ है। तापमान में कुछ गिरावट महसूस की जा रही है। चंडीगढ़ और पंचकूला में भी बीते दिन काफी बरसात हुई और आज सुबह से ही हल्की बूंदा-बांदी के साथ मौसम काफी अच्छा बना हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौसम विभाग की 5 दिनों के लिए चेतावनी
IMD चंडीगढ़ ने अगले 5 दिनों के लिए मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में गरज-चमक की संभावना है.। हालांकि, अगले 7 दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
वहीं, आज यानि 26 जुलाई को उत्तर हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में गरज-चमक के साख बहुत भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण और दक्षिण -पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़ रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में भी गरज-चमक के साथ बहुत भारी बरसात होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में बरसात होगी. उत्तर हरियाणा के साथ दक्षिण और दक्षिण -पूर्व हरियाणा में ओरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
