नेशनल डेस्क: देश में जहां कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार धीमी पड़ रही है तो वहीं, ब्रिटेन में 19 जुलाई के बाद मास्क पहनना या ना पहनना लोगों पर निर्भर करेगा। दरअसल, ब्रिटेन में लॉकडाउन पाबंदियां हटाए जाने के बाद मास्क लगाना ‘व्यक्तिगत इच्छा’ पर निर्भर करेगा। आवासीय मंत्री रॉबर्ड जेनरिक ने रविवार को यह जानकारी दी। ब्रिटेन की मीडिया में रविवार को आईं खबरों के बीच मंत्री की यह टिप्पणी आई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मंत्री रॉबर्ड जेनरिक ने दी ये खास जानकारी
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, जेनरिक ने एक इंटरव्यू में कहा कि, ऐसा प्रतीत होता है कि, हमारे पास टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता के चलते पाबंदियां हटाने और सामान्य स्थिति में लौटने की गुंजाइश है। अब हमें एक अलग दौर की ओर बढ़ना होगा। हमें वायरस के साथ रहना, सावधानी बरतना और जिम्मेदारी के साथ रहना सीखना होगा। मास्क लगाने की जरूरत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं फिलहाल कोई वादा नहीं कर सकता क्योंकि प्रधानमंत्री आने वाले दिनों में घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि आंकड़े ठीक रहे तो ऐसा किया जा सकता है।

ब्रिटेन में शनिवार को कोरोना संक्रमण के सामने आए इतने मामले
ब्रिटेन में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 24,885 नए मामले सामने आए और 18 रोगियों की मौत हुई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के आंकड़ों के अनुसार ब्रिटेन में 3 करोड़ 30 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है और 85 प्रतिशत से अधिक व्यस्क पहली खुराक ले चुके हैं।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
