Saturday , 12 September 2026

VIDEO: शुरू हुआ रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध,धमाकों से दहल उठा Ukraine

इंटरनेशल डेस्क: रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव अब युद्ध में तब्दील हो गया। इसके साथ ही यूक्रेन पर रूसी सेना ने चौतरफा हमले शुरू कर दिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत अलग-अलग हिस्सों में धमाके सुने गए हैं। बताया जाता है कि कीव पर क्रूज बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया है। कीव के अलावा Kharkiv शहर में भी ब्लास्ट की खबर सामने आई है। इससे पहले गुरुवार सुबह Donetsk में पांच धमाके हुए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राष्ट्रपति पुतिन ने रूसी सेना को यूक्रेन में हमले के आदेश दे दिए

दरअसल, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने रूसी सेना को यूक्रेन में हमले के आदेश दे दिए थे। इसके साथ ही रूस ने खूनखराबा से बचने के लिए यूक्रेनी सेना से हथियार डालने की भी अपील की है। पुतिन ने कहा है कि, यूक्रेन पर कब्जे का उनका कोई इरादा नहीं है। लेकिन यूक्रेन नहीं माना तो उनके पास हमले के सिवा कोई विकल्प भी नहीं है। इस बीच यूक्रेन को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की दूसरी बार अपात बैठ चल रही है। इस बैठक में अमेरिका ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ सख्त तेवर दिखाए हैं।

बाहरी देशों को पुतिन ने दी चेतावनी

उधर, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन का ऐलान करते हुए बड़ी धमकी भी दी है। अपने बयान में पुतिन ने कहा है कि, बाहर से जो कोई भी इसमें दखल देना चाहता है, अगर वह ऐसा करता है तो उसे ऐसे परिणाम भुगतने होंगे, जो उसने इतिहास में पहले कभी नहीं भुगते होंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *