Saturday , 25 July 2026

हॉकी टीम की शानदार जीत के बाद PM मोदी का ट्वीट बटोर रहा सुर्खियां, जानें ऐसा क्या लिखा ?

नेशनल डेस्क: टोक्यो ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज मेडल आने के बाद बारत में जश्न का माहौल है। नेताओं से लेकर अभिनेता जीत की बधाई दे रहे हैं। तो वहीं पीएम मोदी ने भी इस जीत पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीएम मोदी ने ट्वीट कर ये कहा..

पीएम मोदी ने भारत की जीत के बाद लिखा, “ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन है यह, जो हर भारतीय की यादों में बसा रहेगा। हमारी पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने पूरे देश खासकर हमारे युवाओं की कल्पनाओं को कैप्चर कर लिया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।”

इसके अलावा पीएम मोदी ने एक ट्वीट और किया। अपने दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, “प्रफुल्लित भारत! प्रेरित भारत! गर्वित भारत! टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।”

हॉकी टीम ने ओलंपिक में 41 साल बाद पदक जीतकर इतिहास रच दिया

बता दें, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में 41 साल बाद पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय हॉकी टीम ने पिछले ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट टीम जर्मनी को 5-4 से हराकर इस बार ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इस जीत की सबसे खास बात यह है कि भारतीय टीम पहले जर्मनी ने 3-1 से पिछड़ रही था। लेकिन इसके बाद लगातार चार गोल दागकर जर्मनी को हरा दिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *