Sunday , 26 July 2026

हरियाणा: खुदाई के दौरान भरभरा कर गिरी दीवार, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बीते गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, मोहल्ला बलभद्र सराय में बेसमेंट की खोदाई करते समय दीवार गिरने से ठेकेदार व तीन मजदूर उसमें दब गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति को जिंदा निकाल लिया गया है और अस्पताल ले जाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!



घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड, नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घटना शाम सवा चार बजे की है लेकिन, राहत कार्य सवा आठ बजे तक जारी रहा। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई।

Read More Stories




About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *