नेशनल डेस्क: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। पीएम ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की। प्रधानमंभी नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस महीने के अंत से शुरू होने वाले संसद सत्र के दौरान तीनों कानूनों को सदन के जरिए वापस ले लिया जाएगा। उन्होंने इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे किसानों को घर वापस लौटने की भी अपील की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आपको बता दें कि इन तीनों कानूनों को वापस लेने के लिए लंबे समय से कुछ किसान संगठन विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कानून वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा कि हम किसानों के हित में यह तीनों कानून लेकर आए थे। पीएम ने कहा कि शायद हम कुछ किसानों को इसके बारे में समझाने में असफल रहे।

विज ने किसानों से की ये अपील
तो वहीं हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने किसानों से एक कास अपील की है। विज ने कहा कि, कृषि कानून वापस लेने की घोषणा पर किसान को आभार जताना चाहिए। आगे कहा कि, ‘प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए धरने को तुरंत खत्म’ करना चाहिए। आगे कहा कि, सभी किसानों को अपने नियमित कामों में लगना चाहिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
