Saturday , 25 July 2026

विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, 13 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

भाजपा विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय को सीएम चुन लिया गया है। नाम की घोषणा होने के बाद विष्णुदेव साय राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। उन्होंने वहां सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें कैबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया है। छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री बनने के बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम 13 दिसंबर को होगा। नए मुख्यमंत्री बने विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में शपथ ग्रहण करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता आ सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


छत्तीसगढ़ में दो डिप्टी सीएम बनने के भी चर्चा है। सीएम का चेहरा सामने आने के बाद प्रदेश में दो डिप्टी सीएम के भी नाम चर्चा में है। वहीं तीन बार के मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। डिप्टी सीएम के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और कवर्धा के पहली बार विधायक बने विजय शर्मा शपथ ले सकते हैं। बता दें कि अरुण साव इससे पहले सांसद रह चुके हैं। वहीं विजय शर्मा कांग्रेस के दिग्गज मंत्री मोहम्मद अकबर को हराकर पहली बार विधायक बने हैं। शर्मा विद्यार्थी परिषद के नेता भी रहे हैं।


सीएम बनने के बाद विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी की गारंटी को पूरा करूंगा। उन्होंने अपने घोषणाओं में कहा कि सबसे पहले काम 18 लाख आवास देने का करूंगा। इसके साथ ही 2 साल का बकाया बोनस 25 दिसंबर को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *