पलवल, 19 जुलाई(सौरभ वर्मा): पलवल की दया बस्ती में एक मौलवी ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसे बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को बंद कमरे से निकाला। वहीं पुलिस के आने पर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दया बस्ती में एक महिला को उसके पति ने बंधक बनाकर रखा हुआ है और उसके साथ मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को बंद कमरे से बाहर निकाला और महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी जोकि जल्द पुलिस हिरासत में होगा।
वहीं इस बारे में आस पास के लोगों ने बताया कि मौलवी तंत्रमंत्र का काम करता था और रात के समय फोन कर लड़कियों को बुलाता था। मौलवी के कमरे से करीब 150 लड़कियों के फोटो मिले है। इसके अलावा तंत्रमंत्र का सामान भी बरामद हुआ है
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
