Wednesday , 9 September 2026

नाबालिग का अपहरण कर किया रेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

फतेहाबाद, 4 फरवरी(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद के भट्टूकलां क्षेत्र में 15 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीडिता की मां ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस में दी है जिसके बाद पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ अपहरण, रेप और जान से मारने की धमकी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी देते हुए डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि रात के अँधेरे में नाबालिग को 2 युवक उठा ले गए जिनमें से एक आरोपी ने नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया जबकि दूसरे आरोपी बाहर खड़े होकर रखवाली करता रहा।

फिलहाल पुलिस ने पीडिता की मां की शिकायत पर दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा पीडिता का मेडिकल करवाकर कोर्ट में 164 के बयान दर्ज करवाये गए हैं। डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *