सिरसा, 10 अगस्त(सुरेंद्र सैनी): प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की घोषणा होते ही सूबे के कॉलेज विश्विद्यालयों में छात्र संगठन भी सक्रीय हो गए है। हालाँकि छात्र संघ चुनाव कब होंगे इसकी तिथि अभी तय नहीं हुई है लेकिन छात्र संगठनों ने चुनावों से पहले छात्रों से कॉलेज विश्विद्यालयों में जनसम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है। सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्विद्यालय में आज हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र गुज्जर पहुंचे और छात्रों को चुनाव के तैयारी करने के दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र गुज्जर ने कहा कि हमारा संगठन छात्र हितो के लिए काम कर रहा है,आज उन्होंने सिरसा पहुंचकर छात्रों को आगामी चुनाव की तयारी को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं
हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष परवीन अत्री ने बताया कि हमारा संगठन छात्र हितों के लिए काम कर रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
