50 सालों में सीआईएसएफ को नई बुलंदियों तक पहुंचाने वाले शानदार सफर का जश्न इन दिनों जोरों पर है। सीआईएसएफ के इस गोल्डन जुबली सेलीब्रेशन को यादगार बनाने के लिए फिल्म अभिनेता अनिल कपूर ने मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों से मुलाकात की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस मुलाकात के दौरान अभिनेता अनिल कपूर ने जवानों के साथ न केवल जमकर धमाल किया, बल्कि उन्हें अपनी सफलता के राज से अवगर कराया। मुंबई के कलीना कैंप में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी फिल्मों के गानों पर जवानों के साथ जमकर डांस किया।
जवानों से बातचीत के दौरान अभिनेता अनिल कपूर ने बताया कि वह किस तरह अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिबद्धता के जरिए अपने सफलता के सफर को पूरा किया है। अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी गरीबी से सफलता की बुलदियों तक के सफर में आए कई संस्मरणों को जवानों के साथ साझा किया, जिनका अब तक कभी जिक्र नहीं आया था।
61 वर्ष की उम्र में फिट रहने के सवाल पर अभिनेता अनिल कपूर ने जवानों को सलाह देते हुए कहा कि आप सभी खुद के लिए समय निकालिए। रोजना करीब आधा घंटा आप खुद को दीजिए। इस आधे घंटे के दौरान आप सिर्फ खुद को याद रखिए. अपने लिए निकाले इस वक्त में आप दुनियां की सभी चीजों, परेशानियों को खुद से अलग कर दीजिए। इस आधे घंटे का इस्तेमाल आप खुद को फिट रखने और दिमाग को शांत रखने के लिए कीजिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
