Monday , 27 July 2026

Video : साइको किलर ने 2 घंटे 6 लोगों की हत्या कर दी

हरियाणा के पलवल जिले में एक सिरफिरे शक्स ने बीती रात 2 घंटे के अंतराल में अलग अलग जगहों पर 6 लोगों की हत्या कर दी। हत्यारे ने मर्डर के लिए एक ही तरीका अपनाया, जिसमे उसने सभी पर लोहे की रॉड से वार कर हमेशा हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। वहीँ इन हत्याओं से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। और पुरे शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सभी हत्याएं शहर के सिटी थाना एरिया के 100 मीटर के दायरे में हुई हैं। न जाने हत्यारे पर किस तरह का भुत सवार था कि उसने 6 लोगों को बेरहमी से मौत की नींद सुला दिया। इतना ही नहीं एक महिला को उसने अस्पताल के अंदर जा कर मारा। जैसे ही इन हत्याओं की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने तुरंत ही छानबीन शुरू कर दी। इसी छानबीन के दौरान पुलिस को कातिल की तस्वीर एक सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। इस सी.सी.टी.वी. फुटेज में सिरफिरे कातिल ने अपने हाथ में लोहे की रॉड भी पकड़ी हुई है,जोकि साफ दिखाई दे रहा है।

मरनेवालों में एक महिला और 3 चौकीदार भी शामिल हैं। 2 मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया। सभी हत्याएं बीती रात 2 बजे से 4 बजे के बीच हुई हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *